रक्तदान शिविर में 13 यूनिट ब्लड किया संग्रह

रक्तदान शिविर में 13 यूनिट ब्लड किया संग्रह

गढ़वा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को गढ़वा शहर के उंचरी मुहल्ला स्थित मैक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में डॉ महबूब आलम, डॉ इमराना खातून, डॉ मनोज कुमार, संदीप कुमार, चंदन कुमार रजक, मनीष कुमार, अहमद अंसारी, इरफान अंसारी, महताब अंसारी, प्रदीप कुमार, नूरानी अंसारी आदि शामिल थे. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अरशद अंसारी व विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज कुमार ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा मानवीय दायित्व है. मनोज कुमार ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है. डॉ मजबूब आलम ने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग रक्तदान करने वालों को टोपी और रिंग प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अशफाक अंसारी, डॉ इमराना खातून, स्वास्थ्य विभाग के प्रदीप कुमार पासवान, रूपदेव सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >