12 साल से बंद है श्रीबंशीधर नगर की पेयजलापूर्ति योजना

श्रीबंशीधर नगर : विगत 12 वर्षों से श्रीबंशीधर नगर में पेयजलापूर्ति बंद है. लेकिन इस ओर न तो यहां के जनप्रतिनिधियों का ध्यान है और न ही पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का. वर्ष 1981 में गोसाईंबाग में बने इस पेयजलापूर्ति योजना से पूरे नगरऊंटारी में पेयजल की आपूर्ति की जानी थी. लेकिन पूरे […]

श्रीबंशीधर नगर : विगत 12 वर्षों से श्रीबंशीधर नगर में पेयजलापूर्ति बंद है. लेकिन इस ओर न तो यहां के जनप्रतिनिधियों का ध्यान है और न ही पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का. वर्ष 1981 में गोसाईंबाग में बने इस पेयजलापूर्ति योजना से पूरे नगरऊंटारी में पेयजल की आपूर्ति की जानी थी.

लेकिन पूरे नगरऊंटारी में पाइप लाइन नहीं बिछाया जा सका था. इसके कारण इस पेयजलापूर्ति योजना का लाभ सिर्फ बंशीधर रोड व मुख्य पथ में हेन्हो मोड़ तक के ही लोगों को मिलता था. जबतक इस योजना का लाभ पूरे नगरऊंटारी को मिलता, उससे पहले ही रख-रखाव के अभाव में व विभागीय उदासीनता के कारण पेयजलापूर्ति बंद हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >