विज्ञान में शिवम व वाणिज्य में रिमझिम जिला टॉपर

विज्ञान में दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के सोमू तथा तीसरे स्थान पर आरके पब्लिक की छात्रा सुप्रिया भवनाथपुर : गुरुवार को सीबीएसइ द्वारा जारी 12वीं के परीक्षाफल में भवनाथपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञान एवं वाणिज्य में बाजी मारकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. विज्ञान में स्कूल के 28 विद्यार्थी […]

विज्ञान में दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के सोमू तथा तीसरे स्थान पर आरके पब्लिक की छात्रा सुप्रिया

भवनाथपुर : गुरुवार को सीबीएसइ द्वारा जारी 12वीं के परीक्षाफल में भवनाथपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञान एवं वाणिज्य में बाजी मारकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है.
विज्ञान में स्कूल के 28 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 26 छात्रों ने प्रथम स्थान एवं एक कंपार्टमेंट तथा छात्र फेल हुआ है़ इनमें शिवम कुमार सिंह 90.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. इसी स्कूल के सोमू प्रताप देव 89 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आरके पब्लिक की छात्रा सुप्रिया तीसरे स्थान पर रही.
भावनाथपुर डीएवी के अमन कुमार विज्ञान में 84.6 प्रतिशत लाकर स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे. वहीं वाणिज्य में इसी विद्यालय की रिमझिम कुमारी ने 80.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं देवाक्षी राज 74.4 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं पंकज कुमार ने 70 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे़ वाणिज्य में छह विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जो सभी उत्तीर्ण हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >