नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी

कांडी : बाजार के पूर्वी तालाब क्षेत्र के निकट शुक्रवार की शाम एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. एक कुत्ते द्वारा नवजात के शव को अरहर के खेत से मुंह में दबाकर लाया जा रहा था. इसे देखकर कुछ लोगों ने हल्ला किया. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा […]

कांडी : बाजार के पूर्वी तालाब क्षेत्र के निकट शुक्रवार की शाम एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. एक कुत्ते द्वारा नवजात के शव को अरहर के खेत से मुंह में दबाकर लाया जा रहा था.

इसे देखकर कुछ लोगों ने हल्ला किया. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुत्ता बच्ची के शव को नोच रहा था़. ग्रामीणों द्वारा किसी तरह डंडे से पीट कर कुत्ते को भगाया गया़ इसके बाद कांडी थाना को इसकी सूचना दी गयी़. मौके पर पहुंचे कांडी थाना प्रभारी शौकत खान व एएसआइ प्रभु प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकट में ही जमीन में दफना दिया.

लेकिन यह चर्चा दिनभर लोगों के बीच चलती रही कि आखिर नवजात का शव कहां से आया और व किसका बच्चा था़ . उल्लेखनीय है कि कांडी बाजार में वर्तमान में करीब 24 अवैध क्लिनिक व नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है. बिना सर्टिफिकेट व लाइसेंस के धड़ल्ले से रोज दर्जनों मरीजों का ऑपरेशन व प्रसूति किया जाता है़.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >