ब्राइट फ्यूचर स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया़ खेलकूद प्रतियोगिता शपथ ग्रहण के साथ प्रारंभ किया गया. इसमें विभिन्न दर्जनों इवेंट का आयोजन किया गया़ प्रथम दिन के खेल के उपरांत वर्ग नर्सरी से प्रथम वर्ग के बच्चों को मेडल और […]

गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया़ खेलकूद प्रतियोगिता शपथ ग्रहण के साथ प्रारंभ किया गया. इसमें विभिन्न दर्जनों इवेंट का आयोजन किया गया़ प्रथम दिन के खेल के उपरांत वर्ग नर्सरी से प्रथम वर्ग के बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया
. इसमें प्रियंका कुमारी, दिव्या कुमारी, दीक्षा कुमारी, बालक वर्ग में अभिज्ञान कुमार, सूर्यदेव कुमार, अजय कुमार, सभ्यता विश्वकर्मा, फैज सदफ, आयुष पटेल, शार्यन खान, सुगंती कुमारी और पीहू सोनी को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिये गये.
वहीं टॉफी रेस में सुनिधि आराध्या और खुशबू रिशु सिंह, सूर्यदेव कुमार और आयुष पटेल, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी और अनुज्ञा गुप्ता को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. जबकि सीनियर वर्ग केक विभिन्न स्पर्द्धाओं में दीपू कुमार,पंचम कुमार, मिरान सिद्दीकी, चांदनी पाठक, कृति पांडेय, तरन्नुम फातमा, स्पून मार्बल रेस में प्रीति कुमारी ,अंकिता कुमारी, नाज़नीन परवीन, नवनीत और बलजीत ,वैभव और दीपू , दिलकश और सौरव, मैथ रेस में आसिफ खान, दीपक कुमार और सचिन विश्वकर्मा, सगूफी परवीन, चांदनी पाठक और शबनम परवीन, टॉफी रेस में विकास कुमार, शेख सफी और यागीज खान, खुशी कुमारी, कशिश परवीन और माहेरू परवीन क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे.
इसी अन्य स्पर्द्धा में सानिया परवीन, प्रीति बाला, खुशबू कुमारी , संगीता कुमारी,माहेरुक साना , प्रीति कुमारी और बैक रेस में दीपक कुमार, अविनाश कुमार और साहिल सिद्दीकी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. मौके पर विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि खेलकूद पढ़ाई का अभिन्न अंग है. इससे हमारे शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं.
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा, शिक्षक मधुबाला पाठक, इरशाद आलम, इरफान अली, अंजली कुमारी, रश्मि सिंह, सुनीता पटेल, सत्येंद्र पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, मयंक विश्वकर्मा, पूनम शर्मा, अनुपम कुमारी, काजल सिंह, रोहित कुमार सहित सभी बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >