खरौंधी : कस्तूरबा की छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

खरौंधी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरौंधी की नौवीं कक्षा की छात्रा रामबासी कुमारी ने विद्यालय के चौथे तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है़ लेकिन इस मामले को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अंदर ही दबाने का प्रयास किया जा रहा था़ इस वजह से घटना […]

खरौंधी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरौंधी की नौवीं कक्षा की छात्रा रामबासी कुमारी ने विद्यालय के चौथे तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है़ लेकिन इस मामले को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अंदर ही दबाने का प्रयास किया जा रहा था़ इस वजह से घटना के चौथे दिन भी उसका समुचित इलाज नहीं कराया जा सका है़
बताया गया कि सोमवार को चौथे तल्ले से छलांग लगाने के बाद उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट आयी है और उसकी हड्डी कई जगह से चटक गयी है़ लेकिन उसका इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ से नहीं कराकर झोला छाप चिकित्सक से कराकर महज खानापूरी करने का प्रयास किया गया़
पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में लाया गया, वहां छात्रा के पैर व रीढ़ की हड्डियों का अल्ट्रासाउंड कराकर उसमें फ्रैक्चर कराया गया, तो उसे किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ से दिखाने की बजाय वंशीधर नगर में एक झोला छाप चिकित्सक से दिखाया गया़ वहां से दिखाने के बाद छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया़ इसके कारण अभिभावकों में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है़
शिक्षक की फटकार के बाद किया आत्महत्या का प्रयास : सोमवार की संध्या लगभग पांच बजे रामबासी कुमारी का झगड़ा अन्य छात्राओं के साथ घर से लाए नाश्ता को खाने को लेकर हुई थी़ झगड़ा के बाद छात्रा रामबासी कुमारी को शिक्षकों ने भी डांट-फटकार किया था़ इससे क्रोधित होकर उसने विद्यालय के छात्रावास के उपरी तल्ले पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी़
छलांग लगाने के बाद छात्रा नीचे चहारदीवारी के पास फर्श पर अचेत अवस्था में बेहोश पड़ी रही़ कुछ देर के बाद गार्ड ने उसे उठाकर अंदर विद्यालय में लाया़ इसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले जाया गया़
भवनाथपुर मे ही छात्रा के पैर और रीढ़ की हड्डियों का एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड कराया गया़ इसमें रीढ़ की हड्डी एवं पैर की हड्डी टूटने की बात सामने आयी़ इसके बाद भी वार्डेन गंभीर नहीं हुई और किसी हड्डी विशेषज्ञ को नहीं दिखा कर वंशीधरनगर में एक झोलाछाप चिकित्सक को दिखाया और उसके परिजनों को सौंप दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >