टेंपो पलटने से सात घायल

गढ़वा : भवनाथपुर-केतार मार्ग पर एक टेंपो के पलटने से सात लोग घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना के सोह निवासी सत्येंद्र पाल की पत्नी कांति देवी व उसकी दो वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी, तिलदाग गांव निवासी विद्यावती देवी आदि शामिल है. इसमें कांति देवी व विद्यावती को गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया […]

गढ़वा : भवनाथपुर-केतार मार्ग पर एक टेंपो के पलटने से सात लोग घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना के सोह निवासी सत्येंद्र पाल की पत्नी कांति देवी व उसकी दो वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी, तिलदाग गांव निवासी विद्यावती देवी आदि शामिल है.

इसमें कांति देवी व विद्यावती को गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, वहीं शेष का इलाज भवनाथपुर में चल रहा है. समाचार के अनुसार टेंपो को सोह से रिजर्व किया गया था. वह एक शादी समारोह में केतार जा रहा था. इसी बीच भगवान घाटी में यह टेंपो पलट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >