30 लाख खर्च के बावजूद छत से टपक रहा है पानी

मझिआंव : बरसात के पानी ने मझिआंव रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के संवेदक द्वारा वर्तमान में 30 लाख रुपये की लागत से करायी गयी मरम्मत की पोल खोल कर रख दी है. बुधवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत रेफरल अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष में चार महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाना था़. इसके […]

मझिआंव : बरसात के पानी ने मझिआंव रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के संवेदक द्वारा वर्तमान में 30 लाख रुपये की लागत से करायी गयी मरम्मत की पोल खोल कर रख दी है. बुधवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत रेफरल अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष में चार महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाना था़. इसके लिए तैयारियां प्रारंभ हो रही थीं, लेकिन पूरे अस्पताल में छत से टपक रहे पानी से चिकित्सक परेशान हो उठे.
अस्पताल का प्रसव कक्ष, ओपीडी एवं ऑपरेशन कक्ष सभी की छत से पानी टपक रहा था़ इस वजह से ऑपरेशन कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो गया़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ विनोद तिवारी ने बताया जो सुविधा दी गयी है, उसी में काम किया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >