गढ़वा : महिला से चिकित्सक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

गढ़वा : संजीवनी हड्डी चिकित्सालय में अपने बच्चे का इलाज कराने गयी गहिड़ी गांव निवासी एक महिला ने डॉ बलवंत उर्फ बी शर्मा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया. मामले में हंगामा होने पर एएसआइ संजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस चिकित्सक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पीड़ित महिला ने बताया कि वह […]

गढ़वा : संजीवनी हड्डी चिकित्सालय में अपने बच्चे का इलाज कराने गयी गहिड़ी गांव निवासी एक महिला ने डॉ बलवंत उर्फ बी शर्मा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया.

मामले में हंगामा होने पर एएसआइ संजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस चिकित्सक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपने दो वर्षीय पुत्र को लेकर हड्डी अस्पताल आयी थी. जब मैं अपनी मां के साथ चिकित्सक के चेंबर में गयी, तो उसने मेरी मां से कहा कि आप बच्चे को लेकर बाहर बैठ जाइये.

जब मैं भी चेंबर से बाहर जाने लगी, तो उसने कहा कि आप रुकिए. चिकित्सक ने उससे पूछा कि आपको बच्चा को पिलाने के लिए दूध होता है कि नहीं. इसके बाद उसने छेड़खानी शुरू कर दी. तब मैंने शोर मचाया. इधर, डॉ बी शर्मा ने बताया कि महिला गलत आरोप लगा रही है. उसे फंसाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >