रांची/गढ़वा : बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारियों की होगी नियुक्ति

रांची/गढ़वा : बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआइएस भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के साथ मिल कर बड़े पैमाने पर सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति कर रही है. यह जानकारी एसआइएस के ग्रुप कमांडर आरडी सिंह ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि भर्ती अभियान के लिए झारखंड एवं बिहार के सभी प्रमुख शहरों में 22 जुलाई […]

रांची/गढ़वा : बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआइएस भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के साथ मिल कर बड़े पैमाने पर सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति कर रही है. यह जानकारी एसआइएस के ग्रुप कमांडर आरडी सिंह ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर दी.
उन्होंने कहा कि भर्ती अभियान के लिए झारखंड एवं बिहार के सभी प्रमुख शहरों में 22 जुलाई से 29 जुलाई तक लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है.
जहां-जहां केंद्र बनाये गये हैं, उनमें झारखंड के गढ़वा प्रखंड अतंर्गत अनुशासनपुरम बेलचंपा, डालटनगंज, लालपुर चौक रांची, बिष्टुुपुर जमशेदपुर, घमरिया, सरायकेला, हजारीबाग, बरवा रोड धनबाद, वीआइपी चौक देवघर, स्टील सिटी बोकारो, गिरिडीह, चतरा, चाईबासा, दुमका तथा बिहार के मुजफ्फरपुर, कटिहार, भागलपुर, पटना, गोपालगंज, छपरा, सीवान, डेहरी ऑनसोन, समस्तीपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, दरभंगा एवं गया शामिल हैं. ग्रुप कमांडर ने बताया कि निजी सुरक्षा के क्षेत्र में एसआइएस पूरे एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी बन गयी है. इसमें दो लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और इसका व्यापार छह हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा अधिकारी के पद पर 21 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों की नियुक्ति की जायेगी. इसमें स्नातक के साथ एनसीसी एवं एमबीए के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी. चयन के पश्चात आवेदकों को तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद उन्हें सुरक्षा अधिकारी के पद पर स्थायी रूप से नियुक्ति दी जायेगी.
प्रशिक्षण के दौरान 19 हजार रुपये स्टाइपेन के रूप में तथा नि:शुल्क आवास की सुविधा दी जाती है.चयन के पश्चात वेतनवृद्धि, पदोन्नति आदि के साथ पीएफ, इएसआइ बोनस, ग्रेच्युटी, मेडिकल, ग्रुप बीमा, नि:शुल्क आवास, पारिवारिक पेंशन, विधवा पेंशन, टीएडीए, मेस की सुविधा, दो बच्चों को कंपनी के देहरादून स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की सुविधा प्रदान की जायेगी. आरडी सिंह ने बताया कि जो युवक सूचना के अभाव में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं, वे अंकित तिथि को अपने नजदीकी केंद्र पर नामांकन करा कर लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >