कांडी : कांडी में बिजली कनेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर डीसी से फरियाद की गयी है़ दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है़
कांडी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि राम लखन प्रसाद व कांडी पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने उपायुक्त को दिये आवेदन में कहा है कि एक तरफ बिजली विभाग के बड़े पदाधिकारी इस तरह की किसी वसूली से इनकार कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि एग्रीमेंट व कनेक्शन के लिए उनका कोई अधिकारी व कर्मचारी कांडी में पदस्थापित या अधिकृत नहीं है़ दूसरी तरफ यहां 3300 रुपये में घरेलू व 7500 रुपये में व्यावसायिक कनेक्शन की बिक्री की जा रही है़ दर्जनों लोगों ने इस तरह का कनेक्शन ले लिया है़ पूरे कांडी बस्ती व बाजार अंधेरे में है, लेकिन इस तरह का महंगा कनेक्शन लेनेवालों के घर में बिजली जलने लगी है़
आवेदन में कहा गया है कि कांडी बेहद पिछड़ा हुआ गांव है़ इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कहा कि अवैध वसूली करनेवाले व कनेक्शन लेनेवालों की सूची जमा मिलने के बाद इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी़
