ऑपरेशन के बाद 47 मरीजों को मिला नि:शुल्क चश्मा

ऑपरेशन के बाद 47 मरीजों को मिला नि:शुल्क चश्मा

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में ऑपरेशन के बाद 47 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया. बता दें कि बुधवार को आयोजित इस शिविर में कुल 47 मरीजों का सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के बाद गुरुवार को सभी मरीजों की जांच कर उन्हें चश्मा प्रदान कर घर भेज दिया गया. नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्थिति संतोषजनक है. उन्होंने कहा कि राधिका नेत्रालय लगातार गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है. शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की गहन जांच की गयी और उन्हें ऑपरेशन के बाद की देखभाल से जुड़ी जरूरी सलाह भी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >