आज होगी 51 कन्याओं की शादी
भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप के सेल आरएमडी के फुटबॉल मैदान में नवजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा 18वें स्थापना दिवस पर तीन विधवा बहनों सहित 51 गरीब असहाय कन्याओं की शादी समारोह बुधवार को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है़ विधायक भानु प्रताप शाही स्वयं सभी तैयारियों की कमान संभाल रखे हैं. शादी […]
भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप के सेल आरएमडी के फुटबॉल मैदान में नवजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा 18वें स्थापना दिवस पर तीन विधवा बहनों सहित 51 गरीब असहाय कन्याओं की शादी समारोह बुधवार को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है़ विधायक भानु प्रताप शाही स्वयं सभी तैयारियों की कमान संभाल रखे हैं. शादी समारोह को लेकर टाउनशीप को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह स्वागत द्वारा ,तोरण द्वार, लाईट आदि की व्यवस्था की गयी है़
बाहर से आनेवाले मंत्री, विधायक व अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत मे कोई कमी न रहे, इसके लिए विधायक तथा उनके कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 51 कन्याओं के कन्यादान के साक्षी 60 हजार आगंतुक होगे. पार्टी कार्यकर्ता शादी सह स्थापना दिवस समारोह को एतिहासिक बनाने मे लगे हैं. 60 हजार लोगों के भोजन के लिए लखनऊ से खानसामा बुलाये गये हैं. कार्यक्रम की शुरुआत बारातियों के आगमन से लेकर विदाई तक सफलता पूर्वक हो, इसके लिए महिला मंडली के साथ चानी शाही भी लगी हैं.
बारात सेल के उच्च विद्यालय से निकलकर दुर्गा मंदिर होते विधायक आवास पहुंचेगा, जहां द्वार पूजा का आयोजन होगा. इसमें विधायक भानु घराती पक्ष के मुखिया के तौर पर बरातियों का स्वागत करेंगे. इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन, मोर्चा के बुजुर्ग अभिभावक, सम्मानित शिक्षक, मोतियाबिंद कैंप कार्यकर्ता सहित बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक सम्मानित करेंगे. इस कार्य को सफल बनाने मे विधायक के साथ अनिल चौबे,प्रमोद सिंह, सुनिल सिंह, दयानंद सोनी, कृपाल सिंह, भगत दयानंद यादव, बबलू पटवा, राजीव रंजन तिवारी, मनोज पहाड़िया, राजा सिंह, मनीष सिंह, संजिव सिंह, भानु गुप्ता, प्रदीप रजक,आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं.