गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सोमवार को जिले में बालू समस्या को लेकर बालू घाट के लीजधारियों व कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने बालू घाट के लीजधारियों के प्रति नाराजगी जतायी कि उन्होंने घाट आवंटन के बाद से सिर्फ अपनी कमाई पर ध्यान दिया है़
गढ़वा जिले के आमलोगों को बालू उपलब्ध कराने व सरकारी योजनाओं में बालू देने के प्रति कोई रुचि नहीं दिखायी है़ इस वजह से सरकारी योजनाओं में बालू की कमी हो गयी है़ लोगों को अपने कार्यों के लिए बगल की नदी से भी बालू की चोरी करनी पड़ रही है़ उपायुक्त ने बैठक में कहा कि प्रत्येक लीजधारी यह सुनिश्चित कर लें कि स्थानीय सरकारी योजनाओं व ग्रामीणों की जरूरत भर बालू मिल गया है़ इसके बाद यदि नदी में बालू बचेगा, तो इसे दूसरे कार्यों में उपयोग के लिये विचार किया जायेगा़
उन्होंने लीजधारियों से यह लिखित रूप से मांगा कि सरकारी योजनाओं में वे बालू की आपूर्ति निर्धारित दर पर करेंगे़ इस लिखित आवेदन के बाद ही बालू पर लगी रोक हटायी जायेगी, अन्यथा स्थिति यथावत रहेगी़ इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी विजय ओझा आदि उपस्थित थे़
