प्रेमी युगल के मामले को निबटाने के लिए बैठी पंचायत

भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव से विवाहिता के साथ फरार युवक को परिजनों द्वारा यूपी के विढंमगंज से पकड़कर गांव लाया गया़ दोनों के मामले को निबटाने के लिए शनिवार को ग्रामीणों की एक पंचायत बुलायी गयी है़ इसमें इस मामले पर निर्णय लिया जायेगा़ समाचार के अनुसार बुका गांव की एक […]

भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव से विवाहिता के साथ फरार युवक को परिजनों द्वारा यूपी के विढंमगंज से पकड़कर गांव लाया गया़

दोनों के मामले को निबटाने के लिए शनिवार को ग्रामीणों की एक पंचायत बुलायी गयी है़ इसमें इस मामले पर निर्णय लिया जायेगा़ समाचार के अनुसार बुका गांव की एक महिला का गांव के ही रंजन कुमार के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था़ बुधवार को दोनों शादी की नियत से घर से फरार हो गये़ इसकी जानकारी मिलने के बाद रंजन कुमार के भाई ललित पासवान ने दोनों को यूपी के विढंमगंज में ढूंढ निकाला और अन्य लोगों के सहयोग से गांव ले आया़ शुक्रवार को मुखिया मधुलता देवी की अध्यक्षता में पंचायत बैठायी गयी़ जिसमें महिला के ससुर विनोद पासवान ने उसे अपनी पतोहू के रूप में अपनाने से इनकार कर दिया़ पंच के समक्ष प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ रहने की बात कही़ पंचायती में काफी इंतजार किये जाने के

बावजूद महिला के पिता के नहीं आने पर पंचायत को शनिवार के लिये टाल दिया गया़ शनिवार को पुन: 10 बजे पंचायत बैठाने का निर्णय लिया गया़ इस घटना की शुक्रवार को बका सहित आसपास के गांवों एवं भवनाथपुर में काफी चर्चा रही़ पंचायत में पंच के रूप में मुखिया के अलावा सूर्यकांत राज, सिकंदर मेहता,रिंकू पासवान, भीष्म पासवान, संतोष चंद्रवंशी, विमलेश मेहता आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >