शहर में जारी है बालू की तस्करी

सीएस के आदेश की हो रही है अवहेलना वंशीधर नगर : झारखंड सरकार द्वारा राज्य से बाहर बालू ले जाने पर सख्ती से रोक लगाए जाने के बावजूद सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अवैध तरीके से बालू ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात खनन विभाग […]

सीएस के आदेश की हो रही है अवहेलना
वंशीधर नगर : झारखंड सरकार द्वारा राज्य से बाहर बालू ले जाने पर सख्ती से रोक लगाए जाने के बावजूद सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अवैध तरीके से बालू ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात खनन विभाग की सूचना पर पुलिस ने अवैध तरीके से उत्तर प्रदेश बालू लेकर जा रहे 10 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है, जबकि गत् छह फरवरी को ही राज्य के मुख्य सचिव द्वारा राज्य से बाहर बालू ले जाने पर रोक लगाया गया है.
बावजूद संबंधित विभाग व प्रशासन के सहयोग से बालू माफिया धड़ल्ले से बालू सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेज रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को आवास बनाने के लिए भी बालू नहीं मिल पा रहा है. किसी तरह लाभुक बालू का प्रबंध कर आवास निर्माण के लिए लाते हैं, तो पुलिस पकड़ कर प्राथमिक दर्ज कर चालक को जेल भेज देती है.
लेकिन रोक के बावजूद अवैध तरीके से फर्जी कागजात के सहारे दूसरे राज्य में जा रहे बालू लदे ट्रकों पर पुलिस मुकदमा नहीं करती है. बताया जाता है कि राज्य से बाहर जा रहे बालू पर सबका सुविधा शुल्क बंधा हुआ है. यदि गढ़वा जिला से बालू बाहर जाने का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में जिले में चलने वाली विकास योजनाओं के लिए अधिक मूल्य देकर दूसरे प्रदेशों से बालू लाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >