आठ माह बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

गढ़वा. रंका थाना क्षेत्र में आठ महीना पहले हुए एक नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में सरकार ने कार्रवाई के निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में मंगलवार को आयोजित समीक्षा के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरकार के सचिव ने निर्देश दिया कि तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को […]

गढ़वा. रंका थाना क्षेत्र में आठ महीना पहले हुए एक नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में सरकार ने कार्रवाई के निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में मंगलवार को आयोजित समीक्षा के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरकार के सचिव ने निर्देश दिया कि तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद करें और अभियुक्तों को गिरफ्तार करें.
उल्लेखनीय है कि पांच जून 2017 को रंकाकला निवासी राजेंद्र चौधरी ने अपनी पुत्री का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था़ इसमें मुर्तजा अंसारी के अलावा हुसैन अंसारी,मुर्शिद अंसारी एवं अकलू अंसारी को नामजद सहित दो अन्य को अभियुक्त बनाया गया था़ लेकिन अभीतक न तो लड़की को बरामद किया गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी. मुख्यमंत्री जनसंवाद में आये मामले का जवाब देते हुये पुलिस उपाधीक्षक ने सचिव को बताया कि इस मामले में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है़ मामले में आरोपियों की कुर्की-जब्ती भी की गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >