रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के गोरयाकरम गांव के सेमरसोत मोड़ के समीप रविवार की देर शाम हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक लूट ली. वहीं बाइक पर सवार लोगों के साथ मारपीट भी की है.
घटना के संबंध में बताया गया कि देर शाम चपरी गांव के अरुण रवि रंका से अपने गांव की ओर बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान मेदिनीनगर के मो यासीन अंसारी भी अपनी मोटरसाइकिल से इसी रास्ते से गुजर रहे थे की सेमरसोत मोड़ के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए बाइक लूट ली. घटना के बाद उक्त लोगों ने रमकंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि कांड संख्या 13/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है. जल्द ही ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
