बालू घाट पर दो गुटों में मारपीट

गढ़वा : प्रखंड स्थित बाजुडीह कोयल नदी घाट को शुरू कराने को लेकर बुलायी गयी आमसभा में ग्रामीणों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुयी़ मारपीट की इस घटना में करीब 13 लोगों को चोटें लगी है़ मारपीट की यह घटना जब घटित हो रही थी, तब गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार, मेराल अंचल पदाधिकारी […]

गढ़वा : प्रखंड स्थित बाजुडीह कोयल नदी घाट को शुरू कराने को लेकर बुलायी गयी आमसभा में ग्रामीणों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुयी़ मारपीट की इस घटना में करीब 13 लोगों को चोटें लगी है़
मारपीट की यह घटना जब घटित हो रही थी, तब गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार, मेराल अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय एवं प्रशिक्षु डीएसपी सह मेराल थाना प्रभारी वरूण देवगम वहां दलबल के साथ उपस्थित थे़
मारपीट के संबंध में ग्रामीणों की ओर से जो आवेदन दिया गया है, उसमें कहा गया है कि पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के इशारे पर बाजुडीह गांव निवासी बाली सिंह, संजय पासवान, मुनी सिंह, एसकुमार पाल, रमेश पाल, सुनील पासवान, अनिल पासवान, सत्येंद्र पाल, विनोद सिंह, नंदा सिंह, सुग्रीव पाल, जमालुद्दीन अंसारी, उदय पाल,खजूरी निवासी प्रमोद पाल, भरत कुमार ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की है़
आवेदन में कहा गया है कि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने ग्रामीणों को भड़काकर मारपीट की घटना को अंजाम दिलवाया़ इससे राजस्व की क्षति पहुंचेगी़ ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग अनाधिकृत रूप से आमसभा में पहुंचे थे़ आवेदन में ग्रामीण वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अनिल कुमार यादव, उमेश कुमार सिंह, अजय राम, रामप्रवेश राम, नागेंद्र चौधरी, राजेश्वर चौधरी, अनिल चौधरी, अनुज राम, धुनकधारी चौधरी, हनुमंत सिंह, अवधेश पासवान, राजकुमार राम, जगदीश चौधरी, अरुण राम, गिरिवर चौधरी, संजय राम, मनोज चौधरी, युगेश्वर चौधरी, द्वारिका राम आदि के हस्ताक्षर है़
घाट रद्द की जायेगी : जिला खनन पदाधिकारी : इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त बालू घाट काफी पहले ही बंदोबस्त किया गया था़ लेकिन ग्रामीणों के विरोध की वजह से वहां से उत्खनन कार्य नहीं हो पा रहा था़ इसको लेकर लीजधारी रविंद्र कुमार पांडेय ने उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया था़ उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में उपायुक्त गढ़वा को पुन: आमसभा कर ग्रामीणों से रायसुमारी करने के निर्देश दिये थे़ इसी निर्देश के आलोक में आमसभा की जा रही थी़ उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विरेाध के बाद घाट रद्द की जायेगी़ इधर बांकी नदी घाट से अवैध बालू उठाव को लेकर धुरकी थाना प्रभारी से शो कॉज किया गया है़ पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने बताया कि अवैध उत्खनन के लिए थाना प्रभारी भी जिम्मेवार होते है़ं इस दृष्टिकोण से उनसे शोकॉज किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >