मतदाता अपने अधिकारों को जानें : एसडीओ

वंशीधर नगर : प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिधेश्वर लाल अग्रवाल व थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ कमलेश्वर […]

वंशीधर नगर : प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिधेश्वर लाल अग्रवाल व थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि यह कार्यक्रम मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने अधिकारों को पहचानें. एक-एक मत मूल्यवान है. उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है.
उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने लोगों को मतदाता दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है. समारोह को सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, 20सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिधेश्वर लाल अग्रवाल, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, प्रखंड प्रमुख रवींद्र पासवान, 20सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, बीसीओ गजनफर अली खान, शैलेश चौबे सहित अन्य ने संबोधित किया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने मिलेनियम वोटर मुकेश कुमार को बैज लगाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया.
नये वोटर लालती देवी,राजेश कुमार,रजनी कांत मधुर,एनातुल्लाह अंसारी तथा बीएलओ नंदलाल पांडेय व संगीतादेवी को भी सम्मानित किया गया. मतदाता दिवस के अवसर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षक शंभु नाथ यादव, अमरेंद्र दास, विजय कुमार तिवारी,अकबर अली,अमरेंद्र सिन्हा, भरदुल चंद्रवंशी, बीएलओ सत्येंद्र ठाकुर,राकेश रोशन, नीलू देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता 20सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिध्देश्वर लाल अग्रवाल तथा संचालन शिक्षक देव् शंकर प्रसाद ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >