बाइक कुएं में गिरी, एक की मौत

मझिआंव थाना के बकोइया गांव के आपस में चाचा-भतीजा हैं युवक मेराल : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव में बुधवार की रात एक कच्चे कुएं में मोटरसाइकिल के चले जाने से उसमें सवार दो में से एक युवक की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों […]

मझिआंव थाना के बकोइया गांव के आपस में चाचा-भतीजा हैं युवक
मेराल : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव में बुधवार की रात एक कच्चे कुएं में मोटरसाइकिल के चले जाने से उसमें सवार दो में से एक युवक की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
दोनों युवक मझिआंव थाना के बकोइया गांव के पछियारा टोला के निवासी थे. मृतक का नाम कमलेश पासवान (20 वर्ष) तथा घायल का नाम मुकेश पासवान (17 वर्ष) बताया गया है.घायल मुकेश को इलाज के लिए गढ़वा सदर अपस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताये गये हैं.
बताया गया कि बुधवार की रात 9. 30 बजे दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से अपने गांव बकोइया जा रहे थे. ग्रामीणों की माने तो दोनों ने शराब पी रखी थी और मोटरसाइकिल काफी तेज गति से चला रहे थे. इसी क्रम में दलेली गांव से गुजरने के दौरान तीखे मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर बगल के कुएं में जा गिरी. कुएं में बाइक के गिरने की आवाज होते ही वहां स्थित एमके पब्लिक स्कूल के निदेशक शंकर राम सहित आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये. ग्रामीणों ने मिलकर दोनों युवकों को तत्काल बाइक सहित कुएं से निकाला. कुएं से निकलने के बाद कमलेश पासवान मृत पाया गया.
इसकी सूचना मेराल थाना को तत्काल दी गयी. मेराल थाना प्रभारी वरुण देवगम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कमलेश को शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा अस्पताल भेजा. साथ ही घायल मुकेश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >