लाभुकों ने धरना दिया

मझिआंव(गढ़वा) : बरडीहा प्रखंड के कौआखोह गांव के डीलर कपिलदेव राम द्वारा कथित रूप से दो माह के अनाज के कालाबाजारी किये जाने के खिलाफ में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बीपीएल व अंत्योदय लाभुकों द्वारा बरडीहा प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया. इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व लाभुकों […]

मझिआंव(गढ़वा) : बरडीहा प्रखंड के कौआखोह गांव के डीलर कपिलदेव राम द्वारा कथित रूप से दो माह के अनाज के कालाबाजारी किये जाने के खिलाफ में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बीपीएल व अंत्योदय लाभुकों द्वारा बरडीहा प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया.

इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व लाभुकों ने कहा कि डीलर द्वारा जनवरी माह का राशन दिये जाने के बाद फरवरी एवं मार्च महीने के 124 क्विंटल अनाज की कालाबाजारी की गयी है और वितरण पंजी पर दोनों माह के वितरण को दिखाया गया. दूसरी ओर एमओ द्वारा बकाया राशन लाभुकों को न दिलवा कर जांच की खानापूरी की जा रही है.

उक्त लोगों ने कहा कि अगर उन्हें बकाये दो माह का राशन नहीं मिला, तो दो मई को उपायुक्त कार्यालय पर डीलर के विरोध में धरना देंगे. धरना के अंत में बीडीओ के माध्यम से तीन सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को भेजवाया गया. मांग पत्र में बकाया राशन दिलवाने, डीलर पर एफआईआर करने एवं नया डीलर बहाल करने की मांग शामिल है. इस मौके पर परीखा राम, रामप्रवेश सिंह, नन्हकू राम, मनोज कुमार, रामाश्रय राम, साहेब राम, नंदू राम, लालजी राम, रीना देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, कलावती देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >