वंशीधर नगर. प्रखंड के पिपरडीह पंचायत अंतर्गत बरडीहा ग्राम स्थित स्वास्थ उप केंद्र में शुक्रवार को पंचायत की मुखिया उषा देवी व उप मुखिया गुलाम मोहम्मद के उपस्थिति मे सरहस्ताल ग्राम के लाभुकों के बीच 600 मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया. मच्छरदानी वितरण मुखिया व उपमुखिया ने किया. इस मौके पर मुखिया उषा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को मच्छरदानी उपलब्ध कराया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मच्छरदानी का उपयोग कर मलेरिया से बचें. एएनएम सोना कुमारी ने मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग करने की जानकारी देते हुए बताया कि मच्छरदानी उपयोग करने से 24 घंटा पहले पैकेट से निकाल कर रखें. इसके बाद मच्छरदानी का प्रयोग करें. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भगवान राम, एनएएम निर्मला तिर्की, सहिया सुनीता देवी, उमिल कुमार सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
