मारपीट में नौ लोग घायल

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ताली एवं पंडरिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गये. मारपीट की पहली घटना ताली गांव में घटी. इसमें एक ही परिवार के जगन साव, झुबली देवी, राजकुमार गुप्ता, संगीता कुमारी, अनिता कुमारी एवं राजकुमार के नाम शामिल है. घायलों ने घटना के […]

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ताली एवं पंडरिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गये. मारपीट की पहली घटना ताली गांव में घटी. इसमें एक ही परिवार के जगन साव, झुबली देवी, राजकुमार गुप्ता, संगीता कुमारी, अनिता कुमारी एवं राजकुमार के नाम शामिल है.

घायलों ने घटना के विरोध में गडकरी साव, आनंद साव, नीतीन साव, उर्मिला देवी, अरुण साव एवं अजय साव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरी घटना में पंडरिया गांव में बुधवार की रात आपसी मारपीट में उमेश राम, मानमती एवं कुंती देवी घायल हो गयी. इसके विरोध में कृ ष्णा राम एवं बबीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >