पीएम आवास के नाम पर अवैध राशि उगाही का आरोप

मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आवास दिलाने के लिए एवं आवास एग्रीमेंट के नाम पर अवैध राशि उगाही का मामला सामने आया है. इस संबंध में वार्ड संख्या नौ आमर गांव निवासी रामसुन्दर राम की पुत्री कमला देवी ने वार्ड पार्षद अनिता देवी पर 10 हजार रुपया लेने का लिखित […]

मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आवास दिलाने के लिए एवं आवास एग्रीमेंट के नाम पर अवैध राशि उगाही का मामला सामने आया है. इस संबंध में वार्ड संख्या नौ आमर गांव निवासी रामसुन्दर राम की पुत्री कमला देवी ने वार्ड पार्षद अनिता देवी पर 10 हजार रुपया लेने का लिखित शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी से की है़.

आवेदन में कहा गया है कि वार्ड पार्षद द्वारा यह भय दिखाकर कि 10 हजार रुपया नहीं देने पर आवास योजना से वंचित कर दिया जायेगा, पैसे लिये गये हैं. उसने बताया कि दूसरे से कर्ज लेकर उसने वार्ड पार्षद को पैसे दिये हैं, लेकिन उसे अभीतक न तो आवास मिला और न ही पैसा वापस किया जा रहा है़ इसी तरह वार्ड नंबर चार स्थित मझिआंव खुर्द निवासी नंदलाल राम द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को दिये गये शिकायत पत्र में कहा गया है कि उनकी पत्नी सुनीता देवी के नाम से शहरी आवास आवंटित किया गया है़ इसकी जानकारी वार्ड पार्षद वीणा देवी के देवर मुकेश मेहता ने मुझे देते हुए 25 हजार रुपए की मांग की है़ .

साथ ही कहा है कि एग्रीमेंट के समय 15 हजार तथा राशि खाते में प्राप्त होने पर 10 हजार रुपये देना होगा. आवेदन में कहा जा रहा है कि बिना पैसे दिये अधिकारी काम नहीं करेंगे़ इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >