भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल, प्रसव कराने के नाम पर वसूले रुपये

भवनाथपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में प्रसव के नाम पर परिजनों से एएनएम द्वारा मिठाई के नाम पर या खुशी से पैसा उगाही की जाती है.लेकिन प्रसव के बाद पैसा देकर ही जाना होता है. एएनएम द्वारा परिजनों से जबरन भी पैसे लिये जाते हैं. स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता महिला से प्रसव के उपरांत जबरन […]

भवनाथपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में प्रसव के नाम पर परिजनों से एएनएम द्वारा मिठाई के नाम पर या खुशी से पैसा उगाही की जाती है.लेकिन प्रसव के बाद पैसा देकर ही जाना होता है. एएनएम द्वारा परिजनों से जबरन भी पैसे लिये जाते हैं. स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता महिला से प्रसव के उपरांत जबरन पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है जबकि सरकार सुरक्षित प्रसव हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसूता को निःशुल्क प्रसव, दवा, भोजन, ममता वाहन, रक्त जांच,रक्त की व्यवस्था की है.

परंतु कुछ एएनएम के कारण महकमा बदनाम हो रहा है. बीते 10 नवम्बर की सुबह अरसली निवासी उषा देवी को उसके परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी भवनाथपुर में भर्ती कराया था़ जहां उक्त महिला का सकुशल प्रसव हुआ और लड़के को जन्म दिया. उसके बाद एएनएम रानी एवं गुलाब खलखो ने लड़का हुआ है कहकर एक हजार रूपये की मांगी.

परिजन उन्हें 500 रू दे रहे थे, लेकिन दबाव के बाद परिजनों ने 800 रूपया दिया़ इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने चिकित्सा प्रभारी अमृत नरेश खलखो से पूछा तो उन्होंने तत्काल एएनएम गुलाब खलखो को बुलाकर पूछताछ की. जहां एएनएम ने 500 रुपये की बात स्वीकार की़ उसने कहा कि एएनएम रानी को उसने 250 रुपया दिया और 250 रुपया खुद रखा़ इसके बाद चिकित्सक ने दोनों को डांट-फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >