भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि पूर्व कि सरकार ने गरीबों को विकास के नाम पर छलने का काम किया है. हर गरीब का सपना अपना पक्का मकान होता है, जिसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राज्य की सरकार 1.30 लाख में बनवा कर गरीबों का सामूहिक गृहप्रवेश करा रही है. बीससूत्री अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस योजना से गरीबों का सपना पूरा हो रहा है.
प्रमुख रामकृष्ण किशोर, बीडीसी सुशील सिन्हा, मुखिया सुशीला केरकेट्टा,जिप सदस्य रामजित सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर उपरोक्त के अलावे बीससूत्री उपाध्यक्ष रूप निरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह, मुखिया शंकर सिंह, महेश्वर सिंह, उप मुखिया कमल सिंह,वार्ड सदस्य अरसदी निशा, बिरबल भुइयां, गोंजा लोहरा, राजेश सिंह, प्रखंड कर्मी उपेंद्र चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, स्वंयसेवक निशा कुमारी, अभय सिंह, बिनोद प्रजापती, अजाद अहमद आदि उपस्थित थे.
