नोटबंदी के पश्चात अवैध रूप से रखे गये काले धन सरकारी खजान में जमा हुआ और काले कारोबार से जुड़े कई लोगों की कमर टूटी़ प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में लिया गया यह निर्णय सफल व सराहनीय रहा़ वहीं नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन पहुंचाने व सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभ दिलाने की अपील की़ वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन मेहता ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सभी महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है़.
जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के महिला कार्यकर्ता सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर बताये व महिलाओं के स्वावलंबन में सहयोग करें. बैठक में वीणा पाठक, अनिता दत्त, शिवधारी राम, मीरा यादव, मंदोदरी देवी, मीना सिंह, गीता देवी, प्रमिला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी.
