प्रेमी ने प्रेमिका को मारा चाकू

मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में मंगलवार की शाम एक आशिक ने अपने कथित प्रेमिका को चाकू मारकर हत्या का प्रयास किया और इसके बाद स्वयं भी चाकू मार ली़ सरेआम इस घटना से लोग हतप्रभ रह गये़ सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए गढ़वा […]

मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में मंगलवार की शाम एक आशिक ने अपने कथित प्रेमिका को चाकू मारकर हत्या का प्रयास किया और इसके बाद स्वयं भी चाकू मार ली़ सरेआम इस घटना से लोग हतप्रभ रह गये़ सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है़ रेजो गांव निवासी लक्ष्मण बैठा ने बताया कि उसकी लड़की चार दिन पहले अपने बच्चों के साथ अपने मायके आयी हुयी है़.

मंगलवार को परिवार के सभी लोग धान काटने खेत में गये हुए थे़ इसी दौरान कांडी थाना क्षेत्र के सोहगाड़ा गांव निवासी लालदेव बैठा का पुत्र दीपक कुमार बैठा नामक युवक अपराह्न करीब चार बजे रेजो गांव पहुंचा और अगल-बगल के लोगों से उसके परिवार के विषय में पूछते हुये, वहां चला गया, जहां उसकी लड़की अपनी पुत्री के साथ धान काट रही थी़.

खेत पर पहुंचते ही उक्त युवक ने उसकी नाबालिग नतिनी को एकाएक चाकू से ताबड़तोड़ वार दिया़ वहां के लोग जबतक कुछ समझ पाते, इसी बीच उसने अपने पेट में भी चाकू मार लिया़ यह वाकया देखते ही वहां उपस्थित उसके परिवार के लोगों द्वारा हल्ला करने पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये़ इसकी सूचना तत्काल पुलिस को भी दी गयी़ इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल भेजा़ विदित हो कि लक्ष्मण बैठा की पुत्री की शादी सोहगाड़ा में ही है़ लड़की के पिता का नाम मदन मोहन बैठा बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >