गढ़वा. रविवार को झामुमो कार्यालय में झारखंड छात्र मोर्चा की बैठक हुई. मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शादाब खान की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 07.11.17 से 17.11.17 तक नामधारी महाविद्यालय और शहर के विभिन शिक्षण संस्थानों में जोरदार रूप से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा़.
बैठक में मुख्य रूप से आफ़ताब आलम, कमलेश राम, राहुल तिवारी, द्राक्षा शम्स, नवीन तिवारी, रंजन जयकार, अमल तिवारी, शाहीन रहमान, रोहित मिश्रा, महफूज आलम, आदित्य सिंह, धीरज ठाकुर, कमलेश ठाकुर, तारिक अनवर उपस्थित थे़
