नयी रजाई, नया गद्दा, लेकिन नहीं बदला शौच का अड्डा से गंूजा शहर

हैदरनगर: स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में हैदरनगर पूर्वी पंचायत में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर व झारखंड पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए. नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक, बीपीओ आशिष कुमार, प्रधानाध्यापक फिरोज कैसर, रामअवतार कुशवाहा व स्वच्छ भारत मिशन की हैदरनगर प्रखंड मोबिलाइजर प्रीति कुमारी ने […]

हैदरनगर: स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में हैदरनगर पूर्वी पंचायत में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर व झारखंड पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए. नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक, बीपीओ आशिष कुमार, प्रधानाध्यापक फिरोज कैसर, रामअवतार कुशवाहा व स्वच्छ भारत मिशन की हैदरनगर प्रखंड मोबिलाइजर प्रीति कुमारी ने किया.

रैली हैदरनगर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, मस्जिद मुहल्ला, शिवालय, गंज मुहल्ला, शुक्र बाजार, जवाहर पथ होते हुए पुन: बालिका उच्च विद्यालय में संपन्न हुई. रैली में बच्चे नारे लगा रहे थे. स्वच्छता को अपनाना है, बीमारी दूर भगाना है, नयी रजाई, नया गद्दा, बदला नहीं शौच का अड्डा, शौचालय है शान हमारी सहित अन्य नारे लगा रहे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक ने बताया कि हैदरनगर पूर्वी समेत अन्य कई पंचायतों में भी शौचालय निर्माण का कार्य शुरू है. पंचायतों के मुखिया के अलावा वार्ड सदस्य व जागरूक लोग ठान लें तो पंचायत व प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त होने में समय नहीं लगेगा.

उन्होंने कहा कि मुखिया प्रत्येक वार्ड में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें स्वच्छता अभियान से जोड़े व उन्हें जागरूक करें, तो प्रखंड की तसवीर देखते-देखते बदल जायेगी.

उन्होंने स्वच्छता अभियान की मोबीलाइजर प्रीति कुमारी को निर्देश दिया कि वह भी बैठकों में भाग लें व प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म कें द्वारा लोगों को जागरूक करने में मदद करें. उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी पंचायतों में स्वच्छता रैली निकाली जायेगी. रैली में मुखिया प्रतिनिधि उमेश साव, शिक्षक राकेश सिंह, पत्रकार नरेंद्र प्रसाद, शिक्षक कमलेश कुमार सिंह, तारा सिंह, सुनिधा कुमारी, सरिता पंकज, स्वयंसेवक मो. सद्दाम , लोहा सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >