उपयुक्त जगह पर हो पुलिया का निर्माण

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के हुलहुला खूर्द के ग्रामीणों ने उपविकास आयुक्त को आवेदन देकर वार्ड नंबर दो में फुजैल अंसारी के घर के निकट बन रही पुलिया को अनुपयोगी बताते हुए स्थल जांच कर उपयुक्त स्थान पर पुलिया का निर्माण कराने तथा ग्रामसभा करा कर लाभुक का चयन कराने की मांग की है. आवेदन […]

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के हुलहुला खूर्द के ग्रामीणों ने उपविकास आयुक्त को आवेदन देकर वार्ड नंबर दो में फुजैल अंसारी के घर के निकट बन रही पुलिया को अनुपयोगी बताते हुए स्थल जांच कर उपयुक्त स्थान पर पुलिया का निर्माण कराने तथा ग्रामसभा करा कर लाभुक का चयन कराने की मांग की है.

आवेदन में कहा गया है कि बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत जिस स्थान पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, वहां कोई घर नहीं है. निर्माण स्थल से 70 फीट की दूरी पर आरइओ रोड का पुल है. उसके आगे पश्चिम में नहर किनारे घर है. जिसका निकास बांस द्वारा बने पुल के माध्यम से होता है. जिसके टूटने से अप्रिय घटना हो सकती है. पुलिया के निर्माण से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं है तथा इसका फर्जी ग्रामसभा का प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा गया है. आवेदन में हस्ताक्षर करनेवालों में वार्ड सदस्य गिरवर मेहता, साकिर अंसारी, अब्दुल हकीम, विकास उरांव, सोनू उरांव, कलमुदीन अंसारी, रसूल अंसारी समेत कई लोगों का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >