744196 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

सुबह सात बजे से अपराह्न् चार बजे तक होगा मतदान 896 बूथ में से 292 अतिसंवेदनशील एवं 344 संवेदनशील घोषित मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम देवदत्त चौबे गढ़वा : पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए 10 अप्रैल को होनेवाले मतदान में कुल 744196 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जिले के कुल 896 मतदान केंद्रों […]

सुबह सात बजे से अपराह्न् चार बजे तक होगा मतदान

896 बूथ में से 292 अतिसंवेदनशील एवं 344 संवेदनशील घोषित

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम

देवदत्त चौबे

गढ़वा : पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए 10 अप्रैल को होनेवाले मतदान में कुल 744196 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जिले के कुल 896 मतदान केंद्रों पर करेंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 400077 व महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 343811 है. वहीं जिले के 896 मतदान केंद्रों में से 292 अतिसंवेदनशील, 344 संवेदनशील तथा 258 सामान्य मतदान केंद्र हैं. जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर भयमुक्त व निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किये गये हैं. अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र के क्षेत्रों में अर्धसैन्य बलों के जवान चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के समय से ही लगातार गश्ती कर रहे हैं.

साथ ही चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी योजना के मुताबिक कार्रवाई करते हुए सैकड़ों वारंटियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई की है. इन सब कदमों से जिले में मतदान का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वातावरण बनाने का पूरा प्रयास प्रशासन ने किया है. मतदान कार्य यहां सुबह सात बजे से अपराह्न् चार बजे तक होगा. इसके लिए लगभग 4000 मतदानकर्मी लगाये गये हैं, जबकि सुरक्षा के लिये सभी बूथों पर सुरक्षाबलों की तैनाती आवश्यकतानुसार की गयी है. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 292433 मतदाता, भवनाथपुर विधानासभा क्षेत्र में 302445 मतदाता, डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भंडरिया पार्ट में 37121 तथा विश्रमपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी, मझिआंव व बरडीहा पार्ट में 112197 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भंडरिया पार्ट में 50 बूथ संवेदनशील तथा दो बूथ अतिसंवेदनशील हैं.

इसी तरह विश्रमपुर विधानसभा क्षेत्र के मङिाआंव, कांडी एवं बरडीहा में कुल 139 बूथ में से 41 अतिसंवेदनशील तथा 53 संवेदनशील है. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के 352 मतदान केंद्रों में से 138 अतिसंवेदनशील एवं 156 संवेदनशील, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 351 मतदान केंद्रों में से 63 अतिसंवेदनशील एवं 133 संवेदनशील बूथ बनाये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों को 156 सेक्टर एवं 102 कलस्टरों में बांटा गया है.

सात कलस्टर बनाये गये

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर व केतार प्रखंड में चुनाव को लेकर 92 मतदान केंद्र के लिए सात कलस्टर बनाये गये हैं. इसमें भवनाथपुर में 56 मतदान केंद्र व चार कलस्टर भवनाथपुर उवि, झगराखांड़ उवि, हरिहरपुर उवि तथा माइंस उवि तथा केतार में 36 मतदान केंद्र व तीन कलस्टर केतार मवि, परसोडीह मवि व पाचाडुमर में बनाये गये हैं. वहीं दो मॉडल बूथ बनाये गये हैं. इनमें माइंस मवि के बूथ नंबर 80व 81, माइंस उवि के बूथ नंबर 82 व 83 शामिल है.भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के समीप नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं. इसके लिए बीडीओ संजय कुमार ने तीन नंबर जारी करते हुए अपील की है कि किसी भी तरह की सूचना इन नंबरों 8084741741,9431943045 व 9771316988 पर सूचना दें. चुनाव को लेकर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >