आकर्षक झांकी व जुलूस से पटा शहर
गढ़वा : रामनवमी पूजा मंगलवार को पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक राम, सीता, हनुमान की पूजा के साथ स्थानीय देवी देवताओं की भी पूजा की गयी. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर चल रहे रामचरितमानस नवाह्य परायण यज्ञ का भी आज पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ. जिला मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों से जुलूस व झांकी निकाली गयी. स्थानीय तपोभूमि निमिया स्थान में दिगंबर अखाड़ा ने अस्त्र-शस्त्र की पूजा के साथ दंगल का आयोजन किया.
मां गढ़देवी अखाड़ा ने गढ़देवी मंदिर से जुलूस निकाला. यह जुलूस मुख्य पथ होते रंका मोड़, इंदिरा गांधी रोड होते निमिया स्थान पहुंचा, जहां से वापस होने के बाद मङिाआंव मोड़ होते रामलला मंदिर तक गया. जुलूस में शामिल रामभक्तों के जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया. जुलूस में अखाड़ा के अध्यक्ष चंदन जायसवाल, करीमन बघेल, जगजीवन बघेल, सुनील पासवान, मुरली श्याम सोनी, वार्ड पार्षद आरती देवी, अरुण पटवा, चिंटू पटवा, सन्नी चंद्रवंशी, प्रकाश पटवा, अजय कुमार, मनीष कमलापुरी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
