गढ़वा: खरौंधी के प्रमुख धर्मराज पासवान ने प्रभात खबर के खरौंधी प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार के साथ की गयी मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है़ प्रमुख श्री पासवान ने इस घटना का कारण पुलिस प्रशासन की विफलता बताया है़ उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह जो घटना घटी, उसकी सूचना सांसद प्रतिनिधि द्वारा खरौंधी थाने को दी जा चुकी थी़.
लेकिन इसके बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची़ इसके कारण वहां समाचार संकलन कर रहे खरौंधी के पत्रकार के साथ मारपीट की गयी़ उन्होंने थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके थाना प्रभारी के दौरान पूरे थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हो गयी है तथा जनता बेहाल है़ उन्होंने इस घटना की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है़.
आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करे पुलिस : बसंत यादव
भाजपा नेता बसंत कुमार यादव ने भी खरौंधी के पत्रकार अभिमन्यु कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है़ उन्होंने घटना के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की़ उन्होंने इस घटना में पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि किसी पत्रकार अथवा नागरिकों के साथ इस प्रकार की घटना की पुर्नरावृति न हो सके़ उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में लेना अपराध है़ ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए.
