प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह: पढ़ाई के साथ अपने कैरियर के बारे में सजग रहें
गढ़वा: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को स्थानीय आरसेटी के सभागार में किया गया़ इस मौके पर जिले के 180 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़ समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा व पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने किया़ समारोह को संबोधित करते हुए […]
गढ़वा: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को स्थानीय आरसेटी के सभागार में किया गया़ इस मौके पर जिले के 180 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़ समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा व पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने किया़ समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा यह आयोजन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए खास है़ उन्होंने कहा कि पढ़ने के साथ-साथ अपने कैरियर के बारे में भी सजग होना पड़ेगा़ आज प्रतियोगिता का जमाना है़ इस दौर में पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक तौर पर खुद को तैयार रखना होगा़ अगर छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से मजबूत हैं, तो कितना भी कठिन परीक्षा क्यों न हो, उसमें उन्हें सफलता मिलती है़.
उपायुक्त ने कहा कि पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार का दबाव अपने ऊपर न रखें. दबाव रखने से पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है़ उन्होंने बच्चों से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये एकाग्र होकर तैयारी करने को कहा़ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा यह आयोजन जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा़ उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एनसीइआरटी की पुस्तकें काफी सहायक साबित होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एकाग्रता के साथ की गयी तैयारी काफी लाभदायक साबित होती है़.
उन्होंने कहा कि प्रतिभा छोटे और बड़े शहरों के लिए मोहताज नहीं होती़ इसलिए यह अपने मन में कभी न पालें कि वह छोटे शहर से हैं. पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ्य रहना भी जरूरत है़ साथ ही खुला दिमाग होना चाहिए और लोगों से विचार साझा करना फायदेमंद होता है़ प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं से उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन चार घंटे तक ईमानदारी से मेहनत की जाये, तो सफलता मिलती है. इस मौके पर वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश प्रसाद सिंह, आरसेटी के निदेशक रामलखन राम ने भी बच्चों को संबोधित किया़.
इस मौके जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा के मुख्य प्रबंधक अरसद हुसैन, नूतन एकेडमी के निदेशक पंकज कुमार सिन्हा, समाजसेवी कंचन साहू, राजकुमार मधेशिया, शशिशेखर गुप्ता, जेएस तिवारी सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे़ सरस्वती विद्या मंदिर नगरऊंटारी के शिक्षक कौशलेंद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया़ कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी विनोद पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रगति इंस्टीट्यूट के निदेशक ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने किया़ कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र सिंह, पीयूष तिवारी, प्रभाष मिश्रा, निरंजन कुमार, अनुप जायसवाल, दिनेश गुप्ता, नंद कुमार, रमेश विश्वकर्मा, प्रसार अधिकारी अमित सोनी का नाम शामिल है.