अपराधियों ने ट्रक चालक को लूटा

रंका : रंका-अंबिकापुर पथ पर बुढ़ापरास स्थित खरसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक ट्रक से लूट पाट की. इस संबंध में चालक रविंद्र कुमार के बयान पर रंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चालक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि वह रायपुर से क्लींकर लोड कर […]

रंका : रंका-अंबिकापुर पथ पर बुढ़ापरास स्थित खरसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक ट्रक से लूट पाट की. इस संबंध में चालक रविंद्र कुमार के बयान पर रंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चालक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि वह रायपुर से क्लींकर लोड कर के पटना जा रहा था. गोदरमाना से आगे बढ़ने के बाद खरसो पुल के पास ट्रक के आगे एक उजला रंग के बोलेरो रोड पर अचानक खड़ा कर दिया.
उक्त ट्रक में से दो अपराधी नीचे उतरे और रिंच मांगने के बहाने उसके पास आ गये. आते ही उन्होंने उसकी कनपटीमें पिस्तौल सटा दिया और भयदिखाते हुए उसका पर्स लूट लिया. उसने बताया कि उसके पर्स में छह हजार रुपये नकद, ड्राइवरी लाइसेंस और उसका आधार कार्ड था. इसके बाद अपराधियों ने उसके सह चालक जितेंद्र कुमार से भी 300 रुपये नकद लूट लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधियोंकी धर-पकड़ के लिए छापामारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >