तीन दिन के अंदर भुगतान करने का निर्देश

गढ़वा : सरकार के उपसचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को जनसंवाद में आये मामले की समीक्षा की़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान गढ़वा के तिलदाग पंचायत के प्रवीण कुमार तिवारी को तीन दिन के अंदर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत राशि भुगतान करने के निर्देश दिये गये़ प्रवीण कुमार तिवारी […]

गढ़वा : सरकार के उपसचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को जनसंवाद में आये मामले की समीक्षा की़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान गढ़वा के तिलदाग पंचायत के प्रवीण कुमार तिवारी को तीन दिन के अंदर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत राशि भुगतान करने के निर्देश दिये गये़ प्रवीण कुमार तिवारी ब्लड कैंसर से पीड़ित है़
वे दो सालों से सिविल सर्जन के पास इलाज के लिए सहयोग हेतु चक्कर लगा रहे थे़ उन्होंने वहां से उचित सहयोग नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला दर्ज कराया था़ इसके अलावे गढ़वा जिले में अन्य लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिये गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >