जायरीनों की सेवा से मिलता है सुकून : मिथिलेश

गढ़वा से हज पर जानेवाले 100 हज यात्रियों को झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने उपहार देकर विदा किया गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित तबलीगुल इस्लाम मदरसा परिसर में झामुमो के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार […]

गढ़वा से हज पर जानेवाले 100 हज यात्रियों को झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने उपहार देकर विदा किया
गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित तबलीगुल इस्लाम मदरसा परिसर में झामुमो के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी 100 हज यात्रियों को उपहार देकर विदा किया. इस अवसर पर उपस्थित जायरीनों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से यहां से हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर व टीकाकरण कर हज के लिए भेजा जाता है. साथ ही उनके द्वारा सभी हज यात्रियों को उपहार देकर उन्हें विदा करने की परंपरा उन्होंने कायम की है, उसे वे हर हाल में निभाते है़ं उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्हें काफी सुकून मिलता है, और यह कार्य वे किसी राजनीति मकसद के लिए नहीं करते, बल्कि जायरीनों की सेवा कर उन्हें खुशी मिलती है़
श्री ठाकुर ने हज पर जानेवाले जायरीनों से कहा कि वे वहां जाकर अपने जिला, समाज व देश के उन्नति व खुशहाली के लिए दुआ करे़ं हमारा देश दुनिया का इकलौता सर्वधर्म वाला देश है़ सभी धर्मों के लोग यहां एक साथ पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए रहते है़ं उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष हज यात्रियों के साथ- साथ पांच बसों से कांवरियों को वैद्यनाथ धाम भेजते हैं.
15 दिन के बाद उन्हें भी सभी सुविधाओं के साथ रवाना करेंगे़ आइएमए के अध्यक्ष डॉ एम यासीन अंसारी ने कहा कि श्री ठाकुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष जायरीनों को उपहार देकर विदा करने की परंपरा की जितनी भी सराहना की जाये कम है़ कार्यक्रम का संचालन कर रहे गढ़वा जिले के सदर मेदनी खान ने कहा कि श्री ठाकुर सभी धर्मों का आदर एकसमान करते हैं.
मौके पर मौलाना लियाकत हुसैन, मो शहजाद, मो मुजाहिद हुसैन, हाफिज शमीम अहमद, फैजुल्लाह खां, हाफिज अब्दुल समद, हाफिज नियाज, अनवर खान, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, फुजैल अहमद, कंचन साहू, मिथिलेश झा सहित कई लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >