गढ़वा : रमकंडा थाना क्षेत्र के झोटीकेटे गांव निवासी जवाहर यादव की पत्नी नैना देवी 30 वर्ष की कुएं में गिरकर मौत हो गयी़ बताया गया कि नैना देवी गुरुवार दोपहर में कुएं में पानी भरने गयी थी़ इसी दौरान वह कुएं में गिर गयी़ आशंका व्यक्त की गयी कि उसका किसी तरह पैर फिसल गया होगा और वह कुएं में गिर गया़
परिजनों ने जब उसकी खोजबीन किया, तो उसका शव कुएं में पाया गया़ सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया़
