तीन राइफल व एक पिस्तौल बरामद

गढ़वा : छत्तीसगढ़ की सीमा के पास धुरकी थाना के भूमफोर जंगल में छत्तीसगढ़ पुलिस व झारखंड पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त सर्च अभियान में पुलिस को तीन राइफल व देशी पिस्तौल बरामद हुआ. गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता में गढ़वा एसपी सुधीर कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा भुइयां उर्फ […]

गढ़वा : छत्तीसगढ़ की सीमा के पास धुरकी थाना के भूमफोर जंगल में छत्तीसगढ़ पुलिस व झारखंड पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त सर्च अभियान में पुलिस को तीन राइफल व देशी पिस्तौल बरामद हुआ.

गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता में गढ़वा एसपी सुधीर कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा भुइयां उर्फ देहाती जी का गिरोह मंगलवार को हुए मुठभेड़ से भागने के क्रम में केकरहवा टोला के पास एक पत्थर के नीचे दो सिंगल बैरल व एक डबल बैरल का राइफल, एक देशी पिस्तौल, दो वरदी व बम उड़ानेवाला दो तार छुपाकर रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे बरामद किया.

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों के सहयोग से लगातार कृष्णा भुइयां के गिरोह को दबोचने के लिए अभियान चल रहा है. चुनाव से पहले हर हाल में पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उक्त गिरोह में छह सदस्य हैं. उनके द्वारा एक ट्रैक्टर मालिक से पांच लाख रुपये तथा एक अन्य से दो लाख रुपये की मांग की गयी थी. प्रेसवार्ता में सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेश सिंह, अशोक सिंह, पीएस ठाकुर, धीरेंद्र पाठक, बीएसएफ कमांडेंट राजेश कुमार, गढ़वा एसडीपीओ रत्नेश्वर ठाकुर, श्रीराम समद, थाना प्रभारी बीडी खड़िया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >