डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था के नाम पर दम तोड़ रही है केंद्र में पिछले छह माह से स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है़ केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने से रात्रि में प्रसव कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सहिया कांति देवी दाई शारदा देवी व प्रसव कराने आयी कविता देवी, सकुंती देवी व अंजु देवी ने बताया कि केंद्र में पानी की व्यवस्था नहीं रहने से पानी के लिए हम लोगों को थाना के समीप से लाना पड़ता है. वह भी पानी पीने के योग्य नहीं है. पानी से तो अन्य कार्य निबटा लेते हैं, लेकिन पीने के पानी के लिए मिलो दूर जाना पड़ता है.
चापाकल को खराब हुए लगभग छह माह से अधिक हो चुका है. लेकिन आज तक हैंडपंप मरम्मत नहीं हो सका़ साथ ही केंद्र में बिजली के अभाव में रात्रि के समय महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है़ खासकर प्रसव कराने आयी महिला को बिजली के अभाव में लैंप व पत्ती के सहारे प्रसव कराया जाता है. वह भी बहुत कम समय तक ही चल पाता है़ मालूम हो कि केंद्र में सोलर प्लेट लगाया गया है. लेकिन उसका लाइट महज तीन से चां घंटा तक ही चल पाता है. इसके बाद मरीजों को काफी परेशानी होती है़
