सिलिंडर में आग लगी, दंपती झुलसे

भवनाथपुर (गढ़वा) : भारत सरकार के कर्मचारी नागेंद्र झा के घर में गैस लीक करने से आग लग गयी. घटना में उनकी बहू व बेटा बुरी तरह झुलस गये हैं. प्राथमिक उपचार के लिए माइंस अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ आरआर दत्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया. […]

भवनाथपुर (गढ़वा) : भारत सरकार के कर्मचारी नागेंद्र झा के घर में गैस लीक करने से आग लग गयी. घटना में उनकी बहू व बेटा बुरी तरह झुलस गये हैं. प्राथमिक उपचार के लिए माइंस अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ आरआर दत्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया. समाचार के अनुसार बुधवार की सुबह टाउनशिप क्वार्टर में श्री झा की बहू रानी देवी (26 वर्ष) खाना बना रही थी. इसी बीच सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गयी. रानी देवी आग की चपेट में आ गयी. रानी को बचाने के क्रम में श्री झा के पुत्र संजीत झा भी झुलस गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >