कैदी को लेकर जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

गढ़वा : गढ़वा-नगरउंटारी एनएच-75 पर नामधारी कॉलेज गेट के पास बुधवार को दोपहर 12.45 बजे एक कैदी को लेकर जा रही एक पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार पुलिस अधिकारी, कैदी व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया़ नामधारी कॉलेज के पास एनएच-75 मार्ग पर नो इंट्री के पास सड़क […]

गढ़वा : गढ़वा-नगरउंटारी एनएच-75 पर नामधारी कॉलेज गेट के पास बुधवार को दोपहर 12.45 बजे एक कैदी को लेकर जा रही एक पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार पुलिस अधिकारी, कैदी व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया़
नामधारी कॉलेज के पास एनएच-75 मार्ग पर नो इंट्री के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा था़ उसी दौरान नगरउंटारी की ओर से कैदी को लेकर यह पुलिस गाड़ी (जेएच14ए-9043) अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी़ इसमें पुलिस गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया़ बताया गया कि पुलिस गाड़ी का अचानक गेयर लीवर के टूट जाने के कारण यह दुर्घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >