ईद आयी, खुशियों का पैगाम लायी

सभी मसजिद व ईदगाहों में ईद को लेकर चहल-पहल रही विभिन्न राजनीतिक दल व समाजसेवियों ने दी ईद की बधाई एसपी मो अरसी ने उंचरी ईदगाह में पढ़ी ईद की नमाज गढ़वा : गढ़वा जिले के सभी क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुसलिम समुदाय […]

सभी मसजिद व ईदगाहों में ईद को लेकर चहल-पहल रही
विभिन्न राजनीतिक दल व समाजसेवियों ने दी ईद की बधाई
एसपी मो अरसी ने उंचरी ईदगाह में पढ़ी ईद की नमाज
गढ़वा : गढ़वा जिले के सभी क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय इदगाहों, मसजिदों व मदरसों में दो रिकअत वाजिब नमाज अदा की़ नमाज अदायगी को लेकर सभी मसजिदों व ईदगाहों में निर्धारित समय से पहले ही काफी भीड़ जमा हो गयी थी़ मुसलिम समाज के बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी नये परिधानों में सज-धज कर नमाज पढ़ने के लिए अपने ईदगाह व मसजिदों में पहुंचे हुए थे़
नमाज अदायगी के पश्चात सभी ने एक-दूसरे से मिल कर ईद की बधाई दी़ जिला मुख्यालय स्थित गढ़वा ईदगाह में जामा मसजिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने ईद उल फितर की नमाज अदा करायी़ टंडवा मसजिद में मौलाना शाहजाद आलम, उंचरी मसजिद में मौलाना जफरूल्लाह व मदरसा तबलिगुल इस्लाम के मैदान में मौलाना लियाकत हुसैन ने ईद की नमाज अदा करायी़ इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के कल्याणपुर ईदगाह में मौलाना युसूफ, कोरवाडीह ईदगाह में मौलाना साबिर, टेढ़ी हरैया ईदगाह में मौलाना शाह मोहम्मद अंसारी, पचफेड़ी ईदगाह में मौलाना मुसलिम रजा, परसही में हाफिज कलाम, बीरबंधा ईदगाह में मौलाना अली अहमद, झलुआ मदरसा में हाजी सरफुद्दीन, छतरपुर ईदगाह में मौलाना काशीद, लापो ईदगाह में सैयद ऐनुलहोदा, फरठिया ईदगाह में मौलाना अब्दुल रहमान ने ईद की नमाज अदा करायी़ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नमाज अदायगी स्थलों पर इंताजामिया कमेटियों ने नमाजियों की सुविधा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित सभी तरह के इंतजाम किये थे़ वहीं ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से सजग था़ सभी नमाज स्थल के पास पुलिस के जवान तैनात थे़ इस अवसर पर ईदगाह के पास यतीमों, गरीबों, बेवाओं व असहायों के बीच लोगों ने जकात व फितरा की राशि वितरण किया. ईद-उल-फितर को लेकर सोमवार को सुबह से ही चहल-पहल थी.ईद को लेकर ईदगाह स्थल पर मेला का भी आयोजन किया गया था़ जहां बच्चों ने मेला का आनंद लिया़ इसके बाद दोपहर से देर शाम तक सेवई का दौर चलता रहा़
राजनीतिक दल के नेता भी पहुंचे ईदगाह स्थल पर : ईद को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भी मुसलिमों के घर पहुंच कर गले मिल कर ईद की बधाई दी.
गढ़वा पुलिस अधीक्षक मो अरसी ने मझिआंव रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की़ इसके पश्चात एसपी ने बाहर निकलकर सभी को ईद की बधाई दी़ झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर भी ईद को लेकर गढ़वा पहुंचे हुए थे़ उन्होंने ईदगाह स्थल पर ही जाकर मुसलिम धर्मावलंबियों को ईद की बधाई दी़ उनके साथ अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी सहित झामुमो के कई नेता शामिल थे़ इसी तरह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने भी ईदगाह स्थल पहुंचकर मुसलिम धर्मावलंबियों को ईद की बधाई दी़ उनके साथ राजद नेता राजकुमार मधेशिया भी उपस्थित थे़ झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने भी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मुसलिम धर्मावलंबियों को ईद की शुभकामना दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >