बंशीधर नगर : प्रखंड के जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी ने बीडीअो मुरली प्रसाद यादव को पत्र सौंप कर प्रखंड के भोजपुर पंचायत के मुखिया द्वारा खर्च किये गये 14वें वित्त आयोग की राशि की जांच करने तथा दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने की मांग किया है. उन्होंने सौंपे गये मांग पत्र के माध्यम से बताया कि भोजपुर पंचायत में उपलब्ध कराये गये 14वें वित्त आयोग की राशि खर्च करने में मुखिया ने मनमानी किया है. उन्होंने कहा कि मुखिया द्वारा गलत तरीके से एक ही स्थान पर चार चार चापानल लगाया गया है.
लगाये गये चापानल से उक्त स्थान पर किसी खास परिवार को ही लाभ होगा. उन्होंने बताया कि पंचायत में बिना कार्य कराये नये कूप की मरम्मत के नाम पर भी राशि का निकासी किये जाने का मामला आया है. मौके पर जिप सदस्या के साथ भोजपुर पंचायत के बीडीसी अनिता देवी, अनिल पासवान, अजय पासवान, जितेंद्र यादव, अनिल शर्मा, उदय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
