मैनपुरा की युवक की बैढ़न में मौत

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी रामसेवक पांडेय के युवा पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. 26 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय सुरक्षा कंपनी एसआइएस में मध्य प्रदेश के बैढ़न में पदस्थापित था. गुरुवार को ड्यूटी जाने के दौरान रास्ते में एक […]

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी रामसेवक पांडेय के युवा पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. 26 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय सुरक्षा कंपनी एसआइएस में मध्य प्रदेश के बैढ़न में पदस्थापित था. गुरुवार को ड्यूटी जाने के दौरान रास्ते में एक जेसीबी ने उसकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.
इस घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. गुरुवार की रात मृतक का शव घर पहुंचने पर शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >