70 साल पर भारी है तीन साल का काम

चिनिया में भाजपा का तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम चिनिया : भारतीय जनता पार्टी ने तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चिनिया प्रखंड मुख्यालय पर एक जागरूकता कार्यक्रम सह सभा का आयोजन किया. नटवावर के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय […]

चिनिया में भाजपा का तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम
चिनिया : भारतीय जनता पार्टी ने तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चिनिया प्रखंड मुख्यालय पर एक जागरूकता कार्यक्रम सह सभा का आयोजन किया. नटवावर के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सरकार द्वारा तीन साल के दौरान किये गये कार्यों से आम लोगों को अवगत कराया़ उन्हेांने कहा कि 70 सालों में जितना विकास नहीं हुआ है, उससे ज्यादा विकास मात्र तीन साल के केंद्र सरकार के कार्यकाल में हुआ है़ अकेले चिनिया प्रखंड में 300 करोड़ रूपये की योजनाएं चल रही हैं. इनमें ज्यादातर योजनाएं सड़क मार्ग से जुड़ी हुई है़ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दो करोड़ से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया है़ सरकार की सोच है कि सभी लोग समय के साथ चलें और खाना बनाने में धुआं से होनेवाली परेशानी से बचें.
उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, जन धन योजना आदि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे भारत देश में काफी बदलाव आया है़ उन्होंने कहा कि पहले गढ़वा विधानसभा के जनप्रतिनिधि छोटी-छोटी योजनाओं का श्रेय लेने के लिए उसका शिलान्यास व उदघाटन किया करते थे़ यहां तक कि किसी गांव या टोले में ट्रांसफारमर लगता था, तो उसका भी फीता विधायक काटते थे़ लेकिन अब सभी गांव विद्युतीकरण से जुड़ चुके हैं और विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफारमर, पोल, तार आदि उपलब्ध हैं. उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर खरीदी गयी जमीन का स्टांप शुल्क मात्र एक रुपये किये जाने की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं का अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा़
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सह गढ़वा प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि पहले सरकार के पांच साल योजना बनाते हुए बीत जाया करता था़ लेकिन अब योजना बनने के साथ ही तुरंत उसे धरातल पर भी उतारा जा रहा है़ कार्यक्रम की अध्यक्षता चिनिया मंडल अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने किया़ इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, जिप सदस्य उमा देवी, मायावती देवी, मुखिया विनोद चंद्रवंशी, भाजपा नेता कपिल प्रसाद, रामसकल कोरवा, रामप्रित तुरी, संजय भगत, सलीम मंसूरी, रेखा चौबे ने भी विचार रखे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >