रंका : रंका प्रखंड के मानपुर के टोला मोमिनपुर नव प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक मुजफ्फर अंसारी द्वारा 50 बच्चों का 25000 रुपये छात्रवृत्ति निकाल कर पैसा नहीं बांटने का मामला प्रकाश में आया है.इससे अभिभावकों व बच्चों में आक्रोश व्याप्त है.
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नइमुद्दीन अंसारी ने बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व 25 हजार रुपये बैंक से निकाल कर प्रघान शिक्षक मुजफ्फर अंसारी को दिया था़.उन्होंने बताया कि वर्ग 1 से 4 तक के 50 बच्चे का कुल 25 हजार रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव के ज्वाइंट खाता में पैसा आया था.पूछे जाने पर प्रधान शिक्षक मुजफ्फर ने बताया कि गरमी के छुट्टी के कारण बच्चों को छात्रवृत्ति का पैसा नहीं दिया गया है.अब बच्चों को पैसा दे दिया जायेगा.इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ राजेश एक्का ने बताया कि पैसा निकाल कर बच्चों को पैसा नहीं देना गंभीर मामला है.जांच कर शिक्षक पर एफआइआर किया जायेगा.
