जन समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय

बंशीधर नगर : स्थानीय प्लस टू उच्चविद्यालय के सभागार में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ भीम राव अांबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बसपा के झारखंड प्रदेश के प्रभारी पूर्व […]

बंशीधर नगर : स्थानीय प्लस टू उच्चविद्यालय के सभागार में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ भीम राव अांबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया.
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बसपा के झारखंड प्रदेश के प्रभारी पूर्व विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बसपा के नीति व सिद्धांतों की जानकारी विस्तार से दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बहुजन आंदोलन सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के संदर्भ में प्रशिक्षित किया. प्रदेश महासचिव अजय वर्मा ने कार्यकर्ताओं को जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिना संगठन के धारदार आंदोलन संभव नहीं है.
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. प्रशिक्षण मे सुदेश्वर राम, विश्वनाथ राम रवि, कामेश्वर दास, हरिकिशुन राम, गुलाब राम, गुलाम अली, रामसुंदर दास, विष्वनाथ चन्द्रवंशी, दिनेश राम, कृष्णा राम, नरेश राम, चुनमुन राम, असलम अंसारी, अजय राम, नरेश राम, जमशेद आलम सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व संचालन विधानसभा प्रभारी लल्लु राम ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >